देश की खबरें | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री एसके मतलूब अली का निधन
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 24 सितम्बर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं ओडिशा के पूर्व मंत्री एसके मतलूब अली का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।

मंत्री के बेटे मसूद अली ने बताया कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के बाद सात सितम्बर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: DMK नेता विजयकांत कोरोनो वायरस से संक्रमित, अस्पताल में इलाज जारी.

अली के परिवार में उनकी पत्नी और बेटा है।

मतलूब अली का जन्म 16 दिसम्बर 1942 को हुआ था। वह ओडिशा के माहंगा निर्वाचन क्षेत्र से बतौर कांग्रेस उम्मीदवार चार बार(1974, 1980, 1985 और 1995) विधायक चुने गए।

यह भी पढ़े | Building Collapsed in Dera Bassi, Punjab: पंजाब के मोहाली में बिल्डिंग हुई धराशाई, 2 लोगों की मौत, NDRF बचाव कार्य में जुटी.

जे. बी. पटनायक और नंदिनी सतपथी की सरकार में अली विद्युत एवं सिंचाई, ग्रामीण विकास और उच्च शिक्षा मंत्री रहे।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति (ओपीसीसी) के अध्यक्ष निरंजन पटनायक और कई पार्टियों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)