राजस्थान: बीजेपी के वरिष्ठ नेता भंवरलाल शर्मा का निधन,95 साल की उम्र ले ली अंतिम सांस
भाजपा के वयोवृद्ध नेता और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा का शुक्रवार को निधन हो गया।
जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के वयोवृद्ध नेता और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा का शुक्रवार को निधन हो गया. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां सहित अनेक नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है. मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया है,‘‘भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री भंवर लाल शर्मा के निधन का समाचार दुखद है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने अपने शोक संदेश में कहा कि शर्मा ने राजनीति में एक मिसाल कायम की थी सादगी ईमानदारी एवं समय की प्रतिबद्धता उनकी पहचान थी. उनके जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है.
वही आज ही छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का भी निधन हो गया. वे भी पिछले कुछ दिन से बीमार चल रहे थे. जो इलाज के लिए राजपुर के एक अस्पताल में भर्ती थे. लेकिन शुक्रवार को उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उनका निधन हो गया हैं. वे कोमा थे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2020 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

