देश की खबरें | बीजद के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य नरेंद्र स्वैन नहीं रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता और ओडिशा से राज्यसभा के पूर्व सदस्य नरेंद्र स्वैन का सोमवार को कटक के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, सात सितंबर बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता और ओडिशा से राज्यसभा के पूर्व सदस्य नरेंद्र स्वैन का सोमवार को कटक के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 81 साल के थे।

यह भी पढ़े | कोरोना के आंध्र प्रदेश में 8368 नए मरीज पाए गए, 70 की मौत: 7 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बीजद अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्वैन के निधन पर शोक प्रकट किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने स्वैन को समर्पित संगठनकर्ता बताया और कहा कि पूर्व सांसद को समाज के प्रति उनकी सेवा के लिए याद किया जाएगा।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi on Privatisation: राहुल गांधी का प्राइवेटाइजेशन को लेकर केंद्र पर साधा निशाना, कहा-रोजगार व जमा पूंजी को नष्ट कर रही है सरकार.

स्वैन 2015 में राज्यसभा के निर्वाचित हुए थे।

बीजद ने यहां पार्टी प्रदेश कार्यालय में एक शोकसभा आयोजित की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\