जरुरी जानकारी | सेम्बकार्प ने 800 मेगावाट क्षमता की पवन ऊर्जा परियोजनाओं को समय पर चालू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर की सेम्बकार्प की भारतीय इकाई ने बुधवार को 800 मेगावाट क्षमता की पवन ऊर्जा परियोजनाएं पूरी करने की घोषणा की। इसके साथ कंपनी पहली इकाई बन गयी है जिसने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) द्वारा आयोजित बोली में हासिल सभी परियोजनाएं समय पर पूरी कर ली है।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई सिंगापुर की सेम्बकार्प की भारतीय इकाई ने बुधवार को 800 मेगावाट क्षमता की पवन ऊर्जा परियोजनाएं पूरी करने की घोषणा की। इसके साथ कंपनी पहली इकाई बन गयी है जिसने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) द्वारा आयोजित बोली में हासिल सभी परियोजनाएं समय पर पूरी कर ली है।

सेम्बकार्प एनर्जी इंडिया के प्रबंध निदेशक विपुल तुली ने कहा, ‘‘हमने सेकी की तरफ से आयोजित तीन दौर की नीलामी में हासिल तीन परियोजनाओं को समय पर चालू कर अपना वादा पूरा किया है।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल के लिए यहां हुआ बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत.

इसके साथ सेम्बकार्प की भारत में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़कर 1,730 मेगावाट हो गयी है।

उन्होंने कहा कि सेम्बकार्प ने करीब 5,500 करोड़ रुपये के निवेश से तमिलनाडु के तुतीकोरिन में 249.9 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना और गुजरात के भुज में कुल 550 मेगावाट क्षमता की दो परियोजानाएं लगायी हैं।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR कराई दर्ज.

तुली ने कहा कि परियोजनाएं 2,600 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली हैं जो दिल्ली के आकार का डेढ़ गुना है।

उन्होंने कहा कि कंपनी ने तुतीकोरिन परियोजना 3.50 रुपये प्रति यूनिट की दर पर हासिल की थी। सेकी के दूसरे दौर की नीलामी में भुज में 2.65 रुपये प्रति यूनिट की दर पर 250 मेगावाट और ताजी नीलामी में भुज में ही 2.44 रुपये यूनिट पर 300 मेगावाट क्षमता की परियोजना हासिल की थी।

तुली ने कहा कि कंपनी को अपनी बाध्यताओं को पूरा करने का भरोसा है। ‘‘हम शुल्क को लेकर कोई सट्टाबाजी आधारित रुख नहीं अपनाते। हम तभी पेशकश करते हैं, जब हम वादे को पूरा कर सकते हैं।’’

हालांकि, उन्होंने कहा कि कंपनी तापीय बिजली परियोजना क्षमता विस्तार करने पर गौर नहीं कर रही है। फिलहाल कंपनी की तापीय बिजली परियोजना 2,640 मेगावाट है।

तुली ने कहा, ‘‘सेकी -3 पवन ऊर्जा परियोजना के तहत 300 मेगावाट की परियोजना चालू होने के साथ सेम्बकार्प पहली स्वतंत्र बिजली उत्पादक कंपनी बन गयी है, जिसने सेकी से पहली तीन पवन ऊर्जा परियोजनाओं की नीलामी में आबंटित सभी परियोजनाओं को पूरी तरह से चालू कर दिया है।

सेम्बकार्प एनर्जी इंडिया निजी क्षेत्र की प्रमुख स्वतंत्र बिजली उत्पादक कंपनी (आईपीपी) है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\