रामदास आठवले के आवास पर तैनात सुरक्षा गार्ड पाया गया कोरोना पॉजिटिव
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के आवास पर तैनात सुरक्षा गार्ड के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. आरपीआई (ए) के एक पदाधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी
मुंबई: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के आवास पर तैनात सुरक्षा गार्ड के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. आरपीआई (ए) के एक पदाधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री आठवले बांद्रा ईस्ट में रहते हैं. पार्टी पदाधिकारी ने बताया, “सुरक्षागार्ड के पांच दिन पहले संक्रमित होने की पुष्टि हुई. वह राज्य संचालित अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका उपचार चल रहा है. गार्ड में कोविड-19 के लक्षण मिलने के बाद उसे जांच के लिए अस्पताल भेजा गया था.
पार्टी पदाधिकारी ने बताया, “जब हमने कल उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, तो पता चला की वह स्वस्थ हो रहा है. महाराष्ट्र के आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड के कुछ सुरक्षा गार्डों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद उन्होंने खुद को पृथक कर लिया है और मंगलवार को एहतियातन ठाणे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती हो गए.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

