सुरक्षा बलों ने मणिपुर में उग्रवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया, हथियार जब्त किए
असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मणिपुर के कांगपोकपी जिले में एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया है और भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
इंफाल, 2 दिसंबर : असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मणिपुर के कांगपोकपी जिले में एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया है और भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि जेलियांग्रोंग यूनाइटेड फ्रंट (जे) समूह के सदस्यों की मौजूदगी के संबंध में विशेष जानकारी के आधार पर टीम ने मंगलवार को नुंगजंग गांव में तलाशी अभियान शुरू किया था. यह भी पढ़ें : Omicron Variant: भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए दिशा-निर्देश लागू, करना होगा इन गाइडलाइन्स का पालन
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों के पहुंचने से पहले ही उग्रवादी वहां से भाग गए. उन्होंने कहा कि इलाके की गहन तलाशी के बाद हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया. मामले की जांच जारी है.
Tags
संबंधित खबरें
मणिपुर में असम राइफल्स का बड़ा एक्शन; हथियारों का जखीरा बरामद, आतंकी साजिश नाकाम
Manipur Security Operation: मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई; हथियार, ड्रग्स बरामद के साथ कई उग्रवादी गिरफ्तार
क्या है सरकारी डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र? जानिए किसे और क्यों मिलता है सर्विस एक्सटेंशन?
Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकवादियों के दो सहयोगी गिरफ्तार, हथियार एवं गोला-बारूद बरामद
\