एजेंसी न्यूज

सुरक्षा बलों ने मणिपुर में उग्रवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया, हथियार जब्त किए

असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मणिपुर के कांगपोकपी जिले में एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया है और भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

सुरक्षा बलों ने मणिपुर में उग्रवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया, हथियार जब्त किए
पुलिस (Photo Credits: Twitter/File)

इंफाल, 2 दिसंबर : असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मणिपुर के कांगपोकपी जिले में एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया है और भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि जेलियांग्रोंग यूनाइटेड फ्रंट (जे) समूह के सदस्यों की मौजूदगी के संबंध में विशेष जानकारी के आधार पर टीम ने मंगलवार को नुंगजंग गांव में तलाशी अभियान शुरू किया था. यह भी पढ़ें : Omicron Variant: भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए दिशा-निर्देश लागू, करना होगा इन गाइडलाइन्स का पालन

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों के पहुंचने से पहले ही उग्रवादी वहां से भाग गए. उन्होंने कहा कि इलाके की गहन तलाशी के बाद हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया. मामले की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2021 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).