देश की खबरें | कर्नाटक में सोमवार को दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का परीक्षण होगा

बेंगलुरू, 18 जून दक्षिण पश्चिम रेलवे सोमवार को परीक्षण के लिए बेंगलुरू और धारवाड़ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चलाएगा।

दक्षिण पश्चिम रेलवे (एसडब्ल्यूआर) के शीर्ष अधिकारियों के अनुसार, रेलवे अधिकारियों ने 26 जून को ट्रेन को आम जनता को समर्पित करने की योजना बनाई है।

एसडब्ल्यूआर ने एक बयान जारी कर कहा कि आठ कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन परीक्षण के तौर पर सुबह पौने छह बजे बेंगलुरू से रवाना होगी और अपराह्न 12 बजकर 40 मिनट पर धारवाड़ पहुंचेगी।

धारवाड़ से इस सेमी हाई-स्पीड ट्रेन की वापसी यात्रा अपराह्न एक बजकर 15 मिनट पर शुरू होगी और रात आठ बजकर 10 मिनट पर यह बेंगलुरू पहुंचेगी।

परीक्षण के दौरान ट्रेन यशवंतपुर, दावणगेरे और हुबली में रुकेगी।

मैसुरू-चेन्नई के बाद कर्नाटक में यह दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी, जो बेंगलुरू और धारवाड़ के बीच चलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)