नयी दिल्ली, छह नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी ने शुक्रवार को कहा कि छत्तीसढ़ में लारा तापीय बिजलीघर चरण-1 की दूसरी 880 मेगावाट क्षमता की इकाई आज मध्यरात्रि से वाणिज्यिक रूप से चालू हो जाएगी।
इस इकाई के साथ 1,600 मेगावाट (800 मेगावाट की दो इकाइयां) क्षमता की लारा परियोजना चरण-1 पूरी तरह से वाणिज्यिक रूप से परिचालन में आ जाएगी।
यह भी पढ़े | Chandigarh Bans Sale and Use Of Crackers: चंडीगढ़ में पटाखों की बिक्री और जलाने पर लगी पाबंदी.
परियोजना की पहली इकाई वाणिज्यिक रूप से पिछले साल सितंबर में परिचालन में आयी थी।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि लारा अत्याधुनिक तापीय बिजली परियोजना की 800 मेगावाट की दूसरी इकाई सात नवंबर, 2020 से वाणिज्यिक रूप से परिचालन में आ जाएगी।
यह भी पढ़े | कर्नाटक सरकार दीपावली के दौरान पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाएगी: मुख्यमंत्री येदियुरप्पा.
इस बिजलीघर के परिचालन में आने के साथ एनटीपीसी और एनटीपीसी समूह की कुल वाणिज्यिक क्षमता क्रमश: 51,155 मेगावाट और 62,910 मेगावाट हो जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY