एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेबी की ग्लोबल सिक्युरिटीज, 12 अन्य के शेयर बाजार में काम करने से रोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने धोखाधड़ी पूर्ण कारोबारी गतिविधियों में शामिल होने के चलते ग्लोबल सिक्युरिटीज लिमिटेड और 12 व्यक्तियों के शेयर बाजार में काम करने पर रोक लगा दी है। यह रोक तीन महीने से लेकर एक साल तक के लिए लगायी गयी है।

जरुरी जानकारी | सेबी की ग्लोबल सिक्युरिटीज, 12 अन्य के शेयर बाजार में काम करने से रोक

नयी दिल्ली, नौ सितंबर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने धोखाधड़ी पूर्ण कारोबारी गतिविधियों में शामिल होने के चलते ग्लोबल सिक्युरिटीज लिमिटेड और 12 व्यक्तियों के शेयर बाजार में काम करने पर रोक लगा दी है। यह रोक तीन महीने से लेकर एक साल तक के लिए लगायी गयी है।

सेबी ने अपने आदेश में कहा कि आयकर विभाग से सूचना मिलने के बाद उसने ग्लोबल सिक्युरिटीज के शेयरों में लेनदेन की जांच शुरू की थी।

यह भी पढ़े | PAN Card को लेकर रहे सचेत, अगर की ये गलती तो भरना पड़ेगा 10,000 रुपए का जुर्माना.

सेबी ने ग्लोबल सिक्युरिटीज और देवेश उपाध्याय पर एक साल तक, नौ अन्य पर छह महीने और दो पर तीन महीने तक किसी भी तरह से शेयर बाजार में किसी भी तरह के कामकाज करने पर रोक लगायी है।

आयकर विभाग ने लंबी अवधि में पूंजी लाभ पर कर और लघु अवधि में पूंजी ह्रास से जुड़े मामलों की जांच के लिए 84 कंपनियों की सूची सेबी को सौंपी थी। ग्लोबल सिक्युरिटीज उनमें से एक है।

यह भी पढ़े | Dr Tsering Landol: लद्दाख की पहली महिला डॉक्टर, माइनस 35 डिग्री तापमान में करती थीं मरीजों की सेवा.

सेबी ने अपनी जांच में पाया कि ग्लोबल सिक्युरिटीज ने अक्टूबर 2010 में तरजीही शेयर जारी किए थे, जो बाद में फर्जी निकले। सेबी ने पाया कि यह आवंटन असलियत में पूंजी जुटाने के लिए नहीं लाया गया था। बल्कि कंपनियों को एक समूह को शेयर जारी किए गए जो आपस में एक-दूसरे से जुड़ी हुई थीं। इनमें से कई का पता एक ही था या समान निदेशक थे।

सेबी ने ग्लोबल सिक्युरिटीज को धोखाधड़ी की रोकथाम और अनुचित व्यापार गतिविधियों के नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2020 09:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).