जरुरी जानकारी | सेबी ने किसानों, कृषक उत्पादक संगठनों के लिये बनाये गये कोष के इस्तेमाल को दिशानिर्देश जारी किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पूंजी बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को कृषि जिंसों के वायदा एवं विकल्प कारोबार परिचालन से जुड़े एक्सचेंज को किसानों और कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के लिये बनाये गये कोष के इस्तेमाल को लेकर दिशानिर्देश जारी किये। एक्सचेंज से कहा गया है कि वह इस धन का इस्तेमाल किसानों द्वारा कृषि उपज के भंडारण और परिवहन पर चुकाये गये मंडी शुल्क और भाड़े की प्रतिपूर्ति के लिये कर सकते हैं।

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर पूंजी बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को कृषि जिंसों के वायदा एवं विकल्प कारोबार परिचालन से जुड़े एक्सचेंज को किसानों और कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के लिये बनाये गये कोष के इस्तेमाल को लेकर दिशानिर्देश जारी किये। एक्सचेंज से कहा गया है कि वह इस धन का इस्तेमाल किसानों द्वारा कृषि उपज के भंडारण और परिवहन पर चुकाये गये मंडी शुल्क और भाड़े की प्रतिपूर्ति के लिये कर सकते हैं।

सेबी ने यह निर्णय जिंस डेरिवेटिव सलाहकार समिति (सीडीएसी) की सिफारिशों के आधार पर लिया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 2019 में जिंस कारोबार परिचालन से जुड़े बाजारों से किसानों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीआई) के लिये एक कोष बनाने को कहा था। उनसे कहा गया कि नियामक ने जिस शुल्क को छोड़ा है उसे इस कोष में जमा कराया जाना चाहिये।

यह भी पढ़े | Fact Check: वायरल खबर में दावा, सामान्य वर्ग के छात्रों की UPSC सिविल परीक्षा देने की उम्र 32 से घटकर 26 वर्ष होने जा रही है, जानें वायरल खबर की सच्चाई.

बाजारों से तब कहा गया था कि इस कोष का इस्तेमाल किसानों और एफपीओ के कृषि जिंस वायदा एवं विकल्प बाजार में भागीदारी को सरल बनाने और उनके फायदे के लिये करने को कहा गया।

सेबी ने एक प्रपत्र में कहा कि कोविड- 19 के कारण किसानों और एफपीओ के कृषि जिंस वायदा एवं विकल्प कारोबार में भागीदारी कम रहने को देखते हुये कोष का एक हिस्सा बिना इस्तेमाल के रह गया। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुये जिंस बाजारों को कोष के इस्तेमाल के साथ कुछ अन्य गतिविधियों को जोड़ने का फैसला किया गया। इसमें कहा गया कि कोष का इस्तेमाल जिंस बाजारों के प्लेटफार्म के जरिये डिलीवरी के लिये क्लीयरिंग कार्पोरेशन द्वारा मान्यता प्राप्त भंडारगृहों में जमा किये गये सामान पर मंडी शुल्क, किसी अन्य मंडी उपकर के भुगतान के एवज में प्रतिपूर्ति के लिये किया जा सकता है।

यह भी पढ़े | Goa: गोवा के उपमुख्यमंत्री चंद्रकांत कावलेकर के फोन से शेयर की गई अश्लील क्लिप, नेता ने लगाया शरारती तत्वों पर आरोप.

प्रपत्र में यह भी कहा गया है कि इसके अलावा किसानों अथवा एफपीओ द्वारा उनकी कृषि उपज की सफाई, सुखाने, छंटाई, भंडारण और परिवहन पर आने वाली लागत की भरपाई के लिये भी किया जा सकता है। इसके साथ ही किसानों, एफपीओ को कोष से समर्थन देकर ‘‘माल के विकल्प’’ कारोबार में भाग लेने के लिये प्रोत्साहित भी किया जा सकता है।

सेबी ने जिंस बाजारों से कहा है कि वह सेबी द्वारा छोड़ी गई नियामकीय फीस के इस्तेमाल संबंधी अपनी 2020- 21 की कार्ययोजना को ऊपर उल्लेख की गई गतिविधियों को शामिल करते हुये संशोधित कर सकते हैं। इस संबंध में जरूरी जानकारी उनकी वेबसाइट पर दी जानी चाहिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\