जरुरी जानकारी | सेबी ने कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग पर प्रतिबंध की पुष्टि की, पारित किया अंतिम आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने नये उपभोक्ताओं को जोड़ने को लेकर कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग लिमिटेड (केएसबीएल) पर प्रतिबंध लगाने की मंगलवार को पुष्टि की।

नयी दिल्ली, 24 नवंबर बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने नये उपभोक्ताओं को जोड़ने को लेकर कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग लिमिटेड (केएसबीएल) पर प्रतिबंध लगाने की मंगलवार को पुष्टि की।

सेबी ने करीब एक साल पहले इस सिलसिले में एक अंतरिम आदेश जारी कर केएसबीएल के ऊपर उपभोक्ताओं की प्रतिभूतियों का दुरुपयोग करने से रोक लगा दिया था। अब सेबी ने इस बारे में अंतिम आदेश पारित किया है।

यह भी पढ़े | Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदकों के होम लोन सब्सिडी की तारीख बढ़ी, यहां जानिए सभी डिटेल्स.

सेबी ने कंपनी व इसके निदेशकों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का शेयर बाजारों व डिपॉजिटरी को निर्देश भी दिया है।

केएसबीएल के ऊपर निवेशकों के दावों का निपटान करने तक अपनी किसी भी संपत्ति को एनएसई की पूर्व अनुमति के बिना हटाने से भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यह भी पढ़े | Bihar: बेगुसराय में ज्वेलर के बेटे का अपहरण, 1 करोड़ की फिरौती की मांग.

सेबी ने एनएसई से इस सिलसिले में फोरेंसिक रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अंतिम आदेश पारित किया है। एनएसई पहले ही केएसबीएल की सदस्यता समाप्त कर चुका है और उसे डिफॉल्टर घोषित कर चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\