एजेंसी न्यूज

भारत-पाक क्रिकेट मैच के बाद पंजाब के संस्थान में कश्मीर, उप्र, बिहार के छात्रों के बीच हाथापाई

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्वकप मैच के बाद पंजाब के संगरूर जिले में स्थित एक इंजीनियरिंग संस्थान में कुछ कश्मीरी छात्रों और उत्तर प्रदेश एवं बिहार के कुछ छात्रों के बीच कथित तौर पर हाथापाई हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

भारत-पाक क्रिकेट मैच के बाद पंजाब के संस्थान में कश्मीर, उप्र, बिहार के छात्रों के बीच हाथापाई
प्रतीकात्मक फोटो (Photo Credits: File)

चंडीगढ़, 25 अक्टूबर: भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच टी-20 विश्वकप मैच के बाद पंजाब के संगरूर जिले में स्थित एक इंजीनियरिंग संस्थान में कुछ कश्मीरी छात्रों और उत्तर प्रदेश एवं बिहार के कुछ छात्रों के बीच कथित तौर पर हाथापाई हो गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. यह भी पढ़े: नोएडा: व्यक्ति से जबरन चेक लेने का आरोप, चार पुलिसकर्मियों समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि रविवार रात को मैच के बाद नारेबाजी की गई, जिसके पश्चात कुछ छात्रों के बीच हाथापाई हुई. कश्मीर के कुछ छात्र और उत्तर प्रदेश एवं बिहार के अन्य छात्र संगरूर स्थित भाई गुरदास इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में अपने-अपने कमरों में मैच देख रहे थे. मैच में भारत की हार के बाद छात्रों के बीच कहासुनी भी हुई.

इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें एक कश्मीरी छात्र आरोप लगाता दिख रहा है कि उत्तर प्रदेश के कुछ छात्र उसके कमरे में घुस आए. वीडियो में छात्र कह रहा है, ‘‘हम यहां मैच देख रहे थे और उत्तर प्रदेश के कुछ छात्र हमारे कमरे में जबरन घुस आए. हम यहां पढ़ने आए हैं. ’’ छात्र ने वीडियो में यह भी दिखाया कि उसके कमरे को क्या नुकसान हुआ है. पुलिस ने बताया कि वह मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2021 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).