जरुरी जानकारी | एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा चालू वित्त वर्ष में शेयरों की बिक्री कर जुटा सकते हैं पूंजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) समेत पांच बड़े बैंक पूंजी जुटाने के लिये चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में संस्थागत निवेशकों को शेयरों की बिक्री कर सकते हैं। ये बैंक कोरोना वायरस संकट और अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रभाव के बीच पूंजी आधार बढ़ाने के तहत ये कदम उठ रहे हैं।

नयी दिल्ली, 23 अगस्त भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) समेत पांच बड़े बैंक पूंजी जुटाने के लिये चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में संस्थागत निवेशकों को शेयरों की बिक्री कर सकते हैं। ये बैंक कोरोना वायरस संकट और अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रभाव के बीच पूंजी आधार बढ़ाने के तहत ये कदम उठ रहे हैं।

मर्चेंट बैंकिंग से जुड़े सूत्रों ने कहा कि पूंजी जुटाने के लिये पात्र संस्थागत नियोजन सर्वाधिक तरजीही रास्ता हो सकता है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक दूसरी तिमाही में वित्तीय परिणाम को अंतिम रूप देने के बाद इस संदर्भ में निर्णय कर सकते हैं।

यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020: अमिताभ बच्चन ने लालबाग के राजा की पुरानी फोटो शेयर कर, बाप्पा का किया स्वागत.

सूत्रों के अनुसार बैंकों के लिये अपनी गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए), एकबारगी कर्ज पुनर्गठन और उसके परिणामस्वरूप रेटिंग को लेकर तस्वीर अक्टूबर के अंत तक ही साफ होगी।

उसने कहा कि उसके बाद बैंक शेयर बिक्री के लिये समय, मात्रा, मर्चेंट बैंकरों की नियुक्ति और अन्य औपचारिकताओं को लेकर प्रक्रियाएं शुरू कर सकते हैं।

यह भी पढ़े | SP Balasubrahmanyam Health Update: अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे एस.पी. बालासुब्रमण्यम की हालत नाजुक.

सूत्रों के अनुसार एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), बीओबी और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) जैसे चार से पांच बड़े बैंक चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही या चौथी तिमाही के अंत तक पूंजी जुटाने पर गौर करेंगे।

सूत्रों का कहना है कि इन बैंकों ने इस रूप से पूंजी जुटाने की योजना बनायी है जिससे नकदी की कोई तंगी नहीं हो और घरेलू और वैश्विक निवेशकों दोनों के लिये विभिन्न क्यूआईपी में भागीदारी को लेकर पर्याप्त गुंजाइश हो।

पीएनबी पहले ही चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में पूंजी बाजार में जाने को लेकर अपना इरादा जता चुका है ताकि वह वृद्धि संबंधी जरूरतों और नियामकीय आवश्यकताओं को पूरा कर सके।

पीएनबी के प्रबंध निदेशक एस एस मल्लिकार्जुन राव ने जून में पीटीआई- से कहा था, ‘‘हम चालू वित्त वर्ष की तीसरी या चौथी तिमाही में पूंजी जुटाने की योजना बना रहे हैं....।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\