नयी दिल्ली, 13 जुलाई झारखंड के सौरभ तिवारी 24 जुलाई से तीन अगस्त तक पुड्डुचेरी में होने वाले देवधर ट्रॉफी अंतर क्षेत्रीय एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में पूर्व क्षेत्र की अगुआई करेंगे।
बंगाल के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को टीम का उप कप्तान बनाया गया है।
टीम में रियान पराग, शाहबाज अहमद, आकाश दीप जैसे खिलाड़ियों को जगह मिली है।
देवधर ट्रॉफी का आयोजन चार साल के अंतराल के बाद किया जा रहा है।
पूर्व क्षेत्र की टीम अपने अभियान की शुरुआत 24 जुलाई को मध्य क्षेत्र के खिलाफ करेगी।
टीम इस प्रकार है:
सौरभ तिवारी (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, सुभ्रांशु सेनापति, ऋषभ दास, उत्कर्ष सिंह, कुमार कुशाग्र, अभिषेक पोरेल, विराट सिंह, रियान पराग, शाहबाज अहमद, अविनव चौधरी, मणिशंकर मूरा सिंह, मुक्तार हुसैन और आकाश दीप।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY