देश की खबरें | फगवाड़ा में सरपंच पर धारदार हथियारों से हमला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सशस्त्र हमलावरों ने यहां स्थित एक गांव के सरपंच पर शुक्रवार को धारदार हथियारों से हमला किया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।
फगवाड़ा, दो अक्टूबर सशस्त्र हमलावरों ने यहां स्थित एक गांव के सरपंच पर शुक्रवार को धारदार हथियारों से हमला किया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।
पुलिस ने बताया कि हरजीत सिंह (60) को पहले पंचहाट में अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके बाद फगवाड़ा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि सिंह को बाद में लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सरपंच की हालत नाजुक बतायी है।
यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस घटना के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन के गेट बंद.
सरपंच के पुत्र तरलोचन सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि उनके पिता हर दिन की तरह अपनी मोटरसाइकिल से दूध खरीदने जा रहे थे, तभी उन पर छह-सात व्यक्तियों ने हमला किया।
उन्होंने कहा कि हमलावर सरपंच पर हमला करने के लिए सड़क किनारे खेतों में छुपे हुए थे।
तरलोचन सिंह ने कहा, ‘‘जब मेरे पिता उनके नजदीक पहुंचे तो उन्होंने उन पर तलवार आदि हथियारों से हमला कर दिया। हमले के बाद मेरे पिता मोटरसाइकिल से गिर गए और उसके बाद हमलावरों ने उन पर कई वार किये।’’
पुलिस ने इस हमले के पीछे पुरानी दुश्मनी कारण होने से इनकार नहीं किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)