विदेश की खबरें | सराह मकब्राइड होंगी अमेरिका की पहली ट्रांसजेंडर राज्य सीनेट सदस्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मकब्राइड ने रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी स्टीव वाशिंगटन को हराकर यह जीत हासिल की।

मकब्राइड ने रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी स्टीव वाशिंगटन को हराकर यह जीत हासिल की।

मकब्राइड ने मंगलवार रात को कहा, “मुझे लगता है कि आज रात के नतीजे से पता चलता है इस डिस्ट्रिक्ट के निवासी खुले विचारों वाले हैं और वह उम्मीदवारों की नीयत को देखते हैं न कि उनकी पहचान को। यह मैं हमेशा से जानती थी।”

यह भी पढ़े | कनाडा ने नागरिकों से किया 3-लेयर वाला मास्क पहनने का आग्रह, अब तक 10 हजार 276 से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

उन्होंने कहा, “मुझे आशा है कि डेलावेयर या देश में कहीं और मौजूद एक एलजीबीटीक्यू बच्चा इन नतीजों को देखकर समझ पाएगा कि हमारा लोकतंत्र उनके लिए भी है।”

मकब्राइड ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के अधीन वाइट हाउस में काम किया था और उन्होंने 2016 में पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाषण दिया था।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update in France: फ्रांस में COVID19 से 1 दिन में 850 से अधिक लोगों की हुई मौत, अब तक 38 हजार 289 लोगों की संक्रमण से हुई मौत.

ऐसा करने वाली वह पहली ट्रांसजेंडर थीं।

लंबे समय तक राज्य सीनेटर रहे हैरिस मकडॉवेल के सेवानिवृत्त होने के बाद डेलावेयर की सीट खाली हो गई थी जिस पर मकब्राइड ने जीत हासिल की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\