नयी दिल्ली, 18 जुलाई देश के शीर्ष क्रिकेटरों के खिलाफ हितों के टकराव की शिकायत दर्ज कराने वाले संजीव गुप्ता ने मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ की आजीवन सदस्यता छोड़ दी है ।
गुप्ता ने हाल ही में भारतीय कप्तान विराट कोहली के खिलाफ शिकायत की थी कि वह उस फर्म की सहायक फर्म के निदेशक है जो उनके व्यावसायिक हितों का प्रबंधन करती है ।
यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 6 नए मामले पाए गए: 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
समझा जाता है कि बीसीसीआई लोकपाल डी के जैन उनके आरोपों का अध्ययन कर रहे हैं ।
गुप्ता के एक करीबी सूत्र ने बताया ,‘‘ संजीव गुप्ता ने एमपीसीए की आजीवन सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है । उन्होंने निजी तौर पर देश के शीर्ष क्रिकेटरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी । एमपीसीए का उससे कुछ लेना देना नहीं है ।’’
यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में फिर से नहीं लग रहा है लॉकडाउन, सरकार की तरफ से दी गई सफाई.
गुप्ता ने सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली के खिलाफ तब शिकायत की थी जब वे क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य थे ।
समिति भंग होने के बाद उनकी शिकायत भी बेमानी हो गई ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY