जरुरी जानकारी | संजीव गोयनका समूह ने एडीटरजी की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी अधिगृहीत की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आरपी- संजीव गोयनका समूह ने वीडियो आधारित समाचार ऐप एडीटरजी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में बहुलांश हिस्सेदारी अधिग्रहीत की है। समूह ने सोमवार को बताया कि इस पहल से वह डिजिटल समाचार मीडिया क्षेत्र में प्रवेश कर रही है।
नयी दिल्ली, 15 जुलाई आरपी- संजीव गोयनका समूह ने वीडियो आधारित समाचार ऐप एडीटरजी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में बहुलांश हिस्सेदारी अधिग्रहीत की है। समूह ने सोमवार को बताया कि इस पहल से वह डिजिटल समाचार मीडिया क्षेत्र में प्रवेश कर रही है।
कंपनी द्वारा जारी एक वक्तव्य में कहा गया है कि समूह ने प्राथमिक और द्वितीयक बाजार के सौदों के जरिये एडीटरजी टेक्नोलॉजीज में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। एडीटरजी टेक्नोलॉजीज को एनडीटीवी लिमिटेड के पूर्व मुख्य कार्याधिकारी विक्रम चंद्रा ने शुरू किया था।
यह भी पढ़े | Rajasthan political crisis: सियासी संकट के बीच कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ सभी विभाग भंग.
समूह ने हालांकि इस सौदे का वित्तीय ब्योरा नहीं दिया है।
आरपीएसजी समूह के चेयरमैन संजीव गोयनका ने कहा, ‘‘इस सौदे को लेकर मैं उत्साहित हूं, क्योंकि इस निवेश के साथ हम डिजिटल न्यूज मीडिया क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि एडीटरजी डिजिटल मीडिया कारोबार के क्षेत्र में बेहतर प्लेटफार्म साबित होगा।’’
यह भी पढ़े | COVID-19 Airborne: तीन तरह के होते हैं ड्रॉपलेट, जानिए किससे कितना कोरोना वायरस का है खतरा?.
आरपी संजीव गोयनका समूह, छह अरब डालर का समूह है, उसका मानना है कि भारत में मीडिया कारोबार अभी अछूता है। इसमें व्याप्त संभावनाओं का पूरा लाभ नहीं उठाया गया है। इस महीने की शुरुआत में ही आरपीएसजी समूह ने वैश्विक बिजनेस पत्रिका फार्च्युन के प्रकाशन अधिकार हासिल किये हैं।
एडीटरजी की शुरुआत 2018 में हुई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)