देश की खबरें | अहमदाबाद को छोटा पाकिस्तान कह कर संजय राउत ने गुजरात का अपमान किया है: भाजपा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, छह सितंबर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को आरोप लगाया कि शिवसेना नेता संजय राउत, अहमदाबाद की तुलना “छोटा पाकिस्तान” से करने की बात कहकर गुजरात को “बदनाम” कर रहे हैं और इसके लिए उन्हें गुजरात और अहमदाबाद के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

मुंबई में राउत ने संवाददाताओं से कहा था कि क्या अभिनेत्री कंगना रनौत में इतना साहस है कि वह अहमदाबाद की तुलना ‘छोटे पाकिस्तान’ से उसी प्रकार कर सकें जैसे उन्होंने मुंबई को पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) बताया था।

यह भी पढ़े | Wife of Co-Pilot Akhilesh Kumar Gives Birth to Baby Boy: कोझिकोड प्लेन क्रैश में जान गंवा चुके दिवंगत को-पायलट अखिलेश कुमार की पत्नी ने दिया बेटे को जन्म.

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रनौत द्वारा मुंबई को असुरक्षित बताए जाने के बाद अभिनेत्री और राउत के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है।

शिवसेना सांसद ने कहा, “अगर वह लड़की मुंबई और महाराष्ट्र को मिनी पाकिस्तान कहने के लिए माफी मांग लेगी तो मैं भी इसके बारे में सोचूंगा। क्या उसमें इतना साहस है कि अहमदाबाद के लिए यही कह सके?”

यह भी पढ़े | PUBG गेम खेलने में असमर्थ होने पर पश्चिम बंगाल में ITI के छात्र ने की खुदकुशी, गेम बैन होने से था परेशान.

राउत की टिप्पणी पर गुजरात भाजपा के प्रवक्ता भरत पंड्या ने कहा कि शिवसेना नेता ने अहमदाबाद को छोटा पाकिस्तान कहकर गुजरात का अपमान किया है।

उन्होंने कहा, “उन्हें गुजरात, अहमदाबाद और अहमदाबादियों से माफी मांगनी चाहिए।”

पंड्या ने कहा कि शिवसेना को गुजरात, गुजरातियों और गुजरात के नेताओं को “जलन, घृणा और द्वेष की भावना से निशाने पर लेना” बंद करना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)