खेल की खबरें | संगकारा ने नस्लवाद पर कहा, ऐसी संस्कृति तैयार करें जहां पूर्वाग्रह के लिए कोई जगह नहीं हो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट कप्तान कुमार संगकारा ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका में व्यवस्थित नस्लवाद और अन्याय के खिलाफ लोगों का आवाज उठाना हम सभी के लिए कड़ा सबक है और उन्हें आम लोगों से अपील की कि वे ऐसी संस्कृति तैयार करें जहां अज्ञानता और पूर्वाग्रह के लिए जगह नहीं हो।

कोलंबो, दो जून श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट कप्तान कुमार संगकारा ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका में व्यवस्थित नस्लवाद और अन्याय के खिलाफ लोगों का आवाज उठाना हम सभी के लिए कड़ा सबक है और उन्हें आम लोगों से अपील की कि वे ऐसी संस्कृति तैयार करें जहां अज्ञानता और पूर्वाग्रह के लिए जगह नहीं हो।

अमेरिका में अफ्रीकी मूल के अमेरिकी व्यक्ति फ्लॉयड की मिनियापोलिस में पिछले हफ्ते उस समय मौत हो गई जब एक श्वेत पुलिसकर्मी ने उसके हाथ बांधकर घुटने से उसका गला दबा दिया था । इस घटना के संदर्भ में संगकारा नस्लवाद पर अपना नजरिया रख रहे थे और उन्होंने लोगों से बेहतर समाज बनाने की अपील की।

यह भी पढ़े | George Floyd Death: 'ब्लैक लाइव्स मैटर' को लेकर दिया बयान, कहा- क्रिकेट भी नस्लवाद से परे नहीं, मैने भी झेला है.

संगकारा ने ट्वीट किया, ‘‘हम लोग, आम नागरिक, एक साथ मिलकर बेहतरी के लिए असाधारण बदलाव ला सकते हैं, एक वैश्विक संस्कृति जहां खुलापन, सम्मान और आपसी समझ हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वैश्वक संस्कृति में अज्ञानता और पूर्वाग्रह के लिए कोई जगह नहीं होगी और जहां असली स्वतंत्रता होगी।’’

यह भी पढ़े | Happy Parents Day 2020: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने माता-पिता के साथ पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा- इस चुनौतीपूर्ण समय में इनका ज्यादा ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी.

संगकारा ने कहा कि राजनीतिक नेतृत्व कुछ और नहीं बल्कि समाज का प्रतिबिंब है और यह सुनिश्चित करने के लिए कि बेहतर लोग भूमिका निभाएं, लोगों को इसके लिए स्वयं भी बेहतर बनना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने प्रतिनिधियों का चयन अपने बीच में से ही करते हैं। हम उन चरित्र लक्षणों के लिए जिम्मेदार हैं जिन्हें वे सरकार में लाते हैं। वे लोग जो हैं या बन गए हैं, उसके लिए हम जिम्मेदार हैं। उनकी प्रकृति हमारे प्रभाव से निर्धारित हुई है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\