नयी दिल्ली, 18 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी के वासुदेव घाट पर मंगलवार को भव्य संध्या आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए इकट्ठा हुए।
इस दौरान घाट को दीयों से सजाया गया और श्रद्धालुओं ने नदी के कायाकल्प के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विश्व हिंदू परिषद के दिल्ली के प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि दिल्ली के इंद्रप्रस्थ बनने का समय आ गया है। योगियों का शासन शुरू होने वाला है और मैं माननीय उपराज्यपाल का आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिनके प्रयासों से यह संभव हो पाया है।’’
दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने अधिकारियों से यमुना की सफाई में तेजी लाने का निर्देश दिया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की जीत के जश्न के दौरान नदी के पुराने गौरव को लौटाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई थी।
सफाई अभियान के तहत खरपतवार निकालने वाली मशीनें और ड्रेजर पहले ही काम पर लगाए जा चुके हैं।
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में यमुना के पूरे 57 किलोमीटर हिस्से को साफ किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY