धमतरी, 28 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के सीतानदी-उदंती अभयारण्य क्षेत्र में सांभर (हिरण) का शिकार करने के आरोप में वन विभाग ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मामले के 10 अन्य आरोपी फरार हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सीतानदी-उदंती अभयारण्य क्षेत्र में 150 किलोग्राम वजन के सांभर के शिकार के मामले में वन विभाग के ‘शिकार रोधी दल’ ने एक शिकारी को गिरफ्तार किया है जबकि 10 अन्य फरार हैं।
उन्होंने बताया कि अभयारण्य में सांभर का शिकार बंदूक से किया गया था जिसमें पांच शिकारी और उड़ीसा के छह लोग शामिल थे।
उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उप निदेशक वरुण जैन ने बताया कि वन विभाग को जानकारी मिली थी कि करलाझर गांव के जुकतीराम और रतीराम ने बंदूक से सांभर का शिकार किया है,उसके बाद गांव के लिए दल रवाना किया गया।
जैन ने बताया कि जुकतीराम के घर की तलाशी ली गई तब वहां से से सांभर का कच्चा मांस, बाण, जंगली सूअर के बाल और अन्य सामान बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली कि शिकार में कोंदाराम नेताम भी शामिल था। नेताम को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY