देश की खबरें | समाजवादी पार्टी ने लगाये भाजपा के यौन उत्पीड़न के आरोपी नेताओं के पोस्टर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इन पोस्टरों में भाजपा के उन नेताओं की तस्वीर है जो कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे रहे हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने सभी पोस्टरों को हटा दिया हैं और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इन पोस्टरों में भाजपा के उन नेताओं की तस्वीर है जो कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे रहे हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने सभी पोस्टरों को हटा दिया हैं और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।

आजमगढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव का संसदीय क्षेत्र है। पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों की तस्वीरें चौक-चौराहों पर सार्वजनिक करने के निर्देश दिये थे।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: ‘नया बिहार, विकसित बिहार’ के नारे के साथ नीतीश कुमार को चुनौती देने वाले तेजस्वी यादव की ये हैं ताकत और कमजोरियां.

सोमवार को शहर के कलेक्ट्रेट चौराहे के आस-पास यौन उत्पीड़न के आरोपी नेताओं के पोस्टर चिपके दिखे। पोस्टर समाजवादी युवजन सभा के लालजीत यादव क्रांतिकारी की तरफ से लगाये गये थे।

पोस्टर में यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा नेताओं के साथ ही बाबा राम रहीम की फोटो लगी थी। यह पोस्टर शहर के कई स्थानों पर लगाये गये थे।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार में दोनों गठबंधन के बीच नही बन रही बात, चिराग पासवान पर सभी की नजर.

आनन- फानन में पुलिस पूरे जिले में लगे पोस्टरों को हटाने में जुटी और कई स्थानों पर लगे पोस्टर को पुलिस ने हटाकर अपने कब्जे में ले लिया।

वहीं, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य लालजीत यादव क्रांतिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था अब बलात्कारियों के फोटो हर चौक चाराहों पर लगाये जायेगें। इसी के तहत समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के लोगों ने भाजपा के कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के आरोपी नेताओं के पोस्टर लगाये गये हैं।

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि समाजवादी युवजन सभा के द्वारा कुछ आपत्ति जनक पोस्टर लगाये गये थे,जिन्हे हटा दिया गया है इस मामले में सम्बन्धित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\