भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत चलाये जा रहे पौधरोपण कार्यक्रम में यहां शामिल होने आये प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी सात-आठ वर्षों में सभी चुनाव हारी है और उसके संगठन की हालत यह है कि नया प्रदेश अध्यक्ष तक नहीं दे पाई है।
गौरतलब है कि हाल में हुए सपा के अधिवेशन में नरेश उत्तम को फिर से सपा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है।
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर प्रतिबंध लगाए जाने और पीएफआई सदस्यों की गिरफ्तारी को उचित ठहराते हुए भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि जिन जिन लोगों की गतिविधि संदिग्ध पाई जाएगी, उन सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार के पास सूचना थी और देश विरोधी गतिविधियां पाये जाने पर पीएफआई के खिलाफ प्रतिबंध लगाया गया। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसी भी देश विरोधी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी।
भूपेंद्र चौधरी ने जेब्रा पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया और पौधा रोपा।
लखनऊ में भाजपा राज्य मुख्यालय से जारी एक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से शुरू हुए ‘सेवा पखवाड़ा‘ के अंतर्गत शनिवार को पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया।
बयान में कहा गया है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बाराबंकी में और पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने उन्नाव में वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता की।
भाजपा के मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत दो अक्टूबर को गांधी जयन्ती, पर पार्टी पूरे प्रदेश में महापुरूषों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY