देश की खबरें | सलमान खान ने अपने प्रशंसकों को ईद की बधाई दी

नयी दिल्ली, 31 मार्च अभिनेता सलमान खान ने जान को खतरा होने के बीच, ईद के अवसर पर अपने आवास के बाहर एकत्र सैकड़ों प्रशंसकों को बधाई दी।

प्रशंसकों से मिलने के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा पहने खान (59) अपनी भांजी आयत शर्मा के साथ 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' की बालकनी में ‘बुलेटप्रूफ ग्लास’ के पीछे खड़े नजर आए।

खान ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने प्रशंसकों को ईद की बधाई देते देखे जा सकते हैं।

साथ ही उन्होंने पोस्ट में लिखा है, "शुक्रिया, थैंक यू और सब को ईद मुबारक।"

हाल ही में एक साक्षात्कार में अभिनेता ने कहा था कि सुरक्षा प्रोटोकॉल ने उनकी दिनचर्या को प्रभावित किया है।

अभिनेता की नवीनतम फिल्म ‘‘सिकंदर’’ है, जो ईद से पहले रविवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)