एजेंसी न्यूज

सलीम मलिक चाहते हैं प्रतिबंध हटे, नजरें कोचिंग पर

मलिक को 2000 में मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया था जिसके बाद उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया था।

सलीम मलिक चाहते हैं प्रतिबंध हटे, नजरें कोचिंग पर

कराची, 22 अप्रैल पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलीम मलिक ने बुधवार को देश के क्रिकेट प्रशासकों से मैच फिक्सिंग के कारण उन पर लगा आजीवन प्रतिबंध हटाने का आग्रह किया ताकि वह कोचिंग का अपना सपना पूरा कर सकें।

मलिक को 2000 में मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया था जिसके बाद उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया था।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के दोषी अन्य खिलाड़ियों को खेल में वापसी की अनुमति दी गयी लेकिन उन्हें नहीं।

मलिक ने वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैं कोच के रूप में अपने देश और खिलाड़ियों की सेवा करना चाहता हूं। ’’

पूर्व तेज गेंदबाज अताउर रहमान पर भी जांच के बाद आजीवन प्रतिबंध लगाया गया था जबकि छह अन्य खिलाड़ियों पर जुर्माना किया गया था।

पाकिस्तान की तरफ से 1982 से 1999 के बीच 103 टेस्ट और 283 वनडे खेलने वाले 57 वर्षीय मलिक ने कहा, ‘‘जब भी मैंने कोच के रूप में सेवाएं देने की कोशिश की मेरे नाम पर विचार नहीं किया गया। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).