नयी दिल्ली, एक जून हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड की कुल वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री मई, 2022 में चार गुना उछलकर 13,273 इकाई पर पहुंच गई।
अशोक लीलैंड ने बुधवार को शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने पिछले साल मई माह में कोविड-संकट के दौरान 3,199 इकाइयों की बिक्री की थी।
बयान के अनुसार, मई 2021 में 2,738 इकाइयों के मुकाबले कंपनी की घरेलू बिक्री 12,458 इकाई रही।
कंपनी के मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पिछले महीने 7,268 इकाई रही, जो मई, 2021 में 1,513 इकाई थी।
बयान के अनुसार घरेलू बाजार में उसके हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पिछले महीने 5,190 इकाई रही। मई, 2021 में यह 1,225 इकाई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY