खेल की खबरें | गांजे की गंध से सकारी को अमेरिकी ओपन के पहले दौर में हुई परेशानी

यूनान की आठवीं वरीय सकारी को रेबेका मासारोवा से 4-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘यह किसी तरह की घास थी। ’’

मैच के दौरान वह चेयर अंपायर की ओर से आ रही गंध का जिक्र करने से पहले मुकाबले पर 4-1 की बढ़त से नियंत्रण बनाये थी। इसके बाद सकारी ने कहा, ‘‘यह गंध, मुझे लगता है कि यह पार्क से आ रही है। ’’

सकारी ने कहा कि गांजे की गंध से उन्हें खेलते हुए कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने रविवार को इसी कोर्ट पर अभ्यास किया था और तब भी इसका जिक्र किया था।

दो साल पहले अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची सकारी ने कहा, ‘‘आप इसके बारे में नहीं सोचते क्योंकि आप सिर्फ मैच जीतना चाहते हो। मुझे इसकी गंध आयी, बस इतना ही। मैंने इस पर ध्यान नहीं दिया। ’’

निक किर्गियोस ने भी पिछले साल मैच के दौरा गांजे की गंध की शिकायत की थी और उन्होंने कहा था कि उन्हें अस्थमा है और यह गंध उन्हें अच्छी नहीं लग रही।

ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में लगातार तीसरी बार पहले दौर से बाहर हुई सकारी ने कहा कि उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा, ‘‘कभी कभार खाने की खुशबू आती है, कभी सिगरेट की और कभी घास (गांजे) की गंध। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मतलब है कि यह आपके हाथ में नहीं है क्योंकि आप खुली जगह में हो। इसके पीछे पार्क है। लोग जो चाहे कर सकते हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)