विदेश की खबरें | रूस का युद्धक विमान एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मॉस्को, 17 अक्टूबर (एपी) रूस का एक युद्धक विमान सोमवार को इंजन में खराबी आने के बाद अजोव सागर पर रूस के ही एक शहर के रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी।

घटना के कारण नौ मंजिला इमारत की कई मंजिलों में भीषण आग लग गयी।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सु-34 के एक इंजन में उड़ान भरने के दौरान आग लगने के बाद वह येस्क बंदरगाह शहर में नीचे गिर गया।

उसने बताया कि चालक दल के दोनों सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए लेकिन विमान एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

आपात मंत्रालय ने बताया कि कम से कम दो निवासियों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आग लगने से कम से कम 17 अपार्टमेंट प्रभावित हुए हें।

क्रेमलिन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दुर्घटना की जानकारी दी गयी है और स्वास्थ्य एवं आपात मंत्रियों के साथ ही स्थानीय गवर्नर को दुर्घटनास्थल पर जाने का आदेश दिया गया है। 90,000 की आबादी वाला येस्क शहर रूस का बड़ा हवाई अड्डा है।

क्षेत्रीय गवर्नर वेनियामिन कोंद्रात्येव ने कहा कि आपात सेवाएं आग बुझाने में लगी हुई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)