पुतिन ने वैगनर समूह का जिक्र करते हुए बृहस्पतिवार देर रात एक रूसी समाचार पत्र से कहा, ‘‘निजी सैन्य संगठनों के संबंध में कोई कानून नहीं है। इसका अस्तित्व ही नहीं है।’’
पुतिन ने समाचार पत्र ‘कोमर्सेंट’ को 29 जून को हुए अपने उस कार्यक्रम के बारे में बताया जिसमें सैन्य समूह ‘वैगनर’ के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन सहित वैगनर के 35 कमांडर ने भाग लिया था।
यह बैठक प्रिगोझिन और उसके सैनिकों द्वारा मॉस्को अधिकारियों के खिलाफ विद्रोह करने के ठीक पांच दिन बाद हुई थी।
क्रेमलिन के एक अधिकारी ने इस सप्ताह की शुरुआत में इस बैठक का खुलासा किया था।
पुतिन ने समाचार पत्र से कहा कि वे सभी एक जगह एकत्रित होकर अपनी सेवा दे सकते हैं।
पुतिन ने पहले कहा था कि ‘वैगनर’ सैनिकों को यह तय करना होगा कि वे रूसी रक्षा मंत्रालय के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर करें, पड़ोसी देश बेलारूस चले जाएं या सेवानिवृत्त हो जाएं।
पुतिन ने बताया कि जब उन्होंने अपना प्रस्ताव रखा था तो ‘‘कई लोगों ने इस संबंध में सहमति जताई थी’’ लेकिन प्रिगोझिन ने इस विचार को खारिज कर दिया था और कहा था कि ‘‘सैनिक इस तरह के फैसले से सहमत नहीं होंगे।’’
रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा था कि वैगनर सैनिक रूसी सेना को अपने हथियार सौंपने में लगे हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY