विदेश की खबरें | यूक्रेन के एक गांव पर हुए हमले में 59 लोगों की मौत की जांच कराए रूस: संरा के जांचकर्ता
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ह्रोजा गांव में पांच अक्टूबर को एक कैफे पर किया गया हमला रूसी सेना द्वारा 20 महीने पहले शुरू आक्रमण के बाद सबसे घातक हमलों में से एक था।

रूसी सैनिकों से लड़ते हुए मारे गए एक स्थानीय सैनिक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के दौरान पूरे परिवार नष्ट हो गए। विस्फोट में 36 महिलाएं, 22 पुरुष और एक आठ वर्षीय लड़के की मौत हो गई।

हमला इतना भयावह था कि कई शवों के टुकड़े-टुकड़े हो गये और सभी मृतकों की पहचान करने में लगभग एक सप्ताह लग गया।

यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार निगरानी मिशन ने मंगलवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा कि उसके पास यह ‘विश्वास करने का उचित आधार है’ कि एक रूसी इस्कंदर मिसाइल - छोटी दूरी पर सटीक मार करने वाला निर्देशित विध्वंसक हथियार, के कारण संभवतः ह्रोजा में विस्फोट हुआ।

रिपोर्ट में कहा गया है कि घटनास्थल पर व्यापक तबाही और हथियार के मलबे ने जांचकर्ताओं को इस निष्कर्ष पर पहुंचाया।

मॉस्को और कीव के अधिकारियों ने मंगलवार की रिपोर्ट पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने मंगलवार तड़के कहा कि पिछले 24 घंटों में एक नागरिक की मौत हो गई और कम से कम 17 अन्य लोग घायल हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)