विदेश की खबरें | रूस के संविधान में बदलाव के साथ समलैंगिक शादियों की उम्मीद खत्म

रूस में एलजीबीटी समुदाय के लोग गैर पारंपरिक लैंगिकता के खिलाफ खुलेआम दिखने वाले आक्रोश के कारण ज्यादा सामने नहीं आते हैं।

2017 में शादी करने वाली इरिना और एनेस्टेसिया की अपने घर में आधिकारिक रूप से शादी करने की सारी उम्मीदें एक जुलाई को इन संशोधनों के साथ धूमिल पड़ गईं।

यह भी पढ़े | अफगानिस्तान: तालिबान के हमले में 16 लोगों की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल.

उन्हें अब वे अधिकार कभी नहीं मिल सकेंगे जो विपरीत लैंगिक जोड़ों को प्राप्त हैं।

उन्हें अदालत में अपने साथी के खिलाफ गवाही देने से इनकार करने की अनुमति नहीं होगी, उन्हें एक-दूसरे से विरासत में अपने आप कुछ नहीं मिलेगा और वे अस्पताल में एक-दूसरे को देखने नहीं जा सकते जो केवल परिवार के सदस्यों को आने की अनुमति देते हैं। किसी एक साथी के बच्चे पर दूसरे साथी का कानूनी अधिकार नहीं होगा।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: दुनियाभर में कोरोना के आकड़ें 1.29 करोड़ के करीब, 5.68 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

भले ही रूस ने दशकों पहले समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया था, लेकिन समलैंगिकों के खिलाफ द्वेष अब भी बहुत ज्यादा है। मॉस्को की नगर सरकार ने 2012 में ‘गे प्राइड परेड’ को अगले 100 वर्षों के लिए प्रतिबंधित कर दिया था।

अगले साल, संसद ने सर्वसम्मति से एक कानून पारित किया जो नाबालिगों के बीच, “गैर पारंपरिक यौन संबंधों के दुष्प्रचार को” रोकता है।

यहां समलैंगिक समुदाय पर अक्सर हमले होते रहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)