एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी मुद्रा की आवक जारी रहने और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान पांच पैसे मजबूत होकर 73.59 के स्तर पर आ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे मजबूत

मुंबई, 14 दिसंबर विदेशी मुद्रा की आवक जारी रहने और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान पांच पैसे मजबूत होकर 73.59 के स्तर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.62 पर खुला, फिर बढ़त हासिल करते हुए 73.59 के स्तर पर आ गया, जो पिछले बंद के मुकाबले पांच पैसे की बढ़त दर्शाता है।

यह भी पढ़े | RRB NTPC 2020 Exam Date & Admit Card Update: आरआरबी एनटीपीसी का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, जानें इससे जुड़ी हर जरूरी जानकारी.

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में रुपये ने अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 73.64 के निचले स्तर को भी छुआ।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे की तेजी के साथ 73.64 के स्तर पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | गाड़ी वालों सावधान! नए साल से पहले नहीं किया ये काम तो हाईवे पर सफर हो सकता है मुश्किल.

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुक्रवार को पूंजी बाजार में सकल आधार पर 4,195.43 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.68 फीसदी बढ़कर 50.31 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2020 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).