एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 9 पैसे की तेजी के साथ 82.31 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 9 पैसे सुधरकर 82.31 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से रुपये में मजबूती आई।

जरुरी जानकारी | रुपया 9 पैसे की तेजी के साथ 82.31 प्रति डॉलर पर

मुंबई, दो जून अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 9 पैसे सुधरकर 82.31 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से रुपये में मजबूती आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मजबूत रुख के साथ खुला और कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 9 पैसे की तेजी के साथ 82.31 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.27 प्रति डॉलर के उच्चस्तर को छुआ और यह 82.38 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक भी आया।

बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.40 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक, अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘सकारात्मक घरेलू बाजारों और कमजोर अमेरिकी डॉलर के चलते भारतीय रुपया लगातार दूसरे दिन मजबूत हुआ।’’

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.43 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.28 प्रतिशत बढ़कर 75.23 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 118.57 अंक की तेजी के साथ 62,547.11 अंक हो गया।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 71.07 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2023 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).