South Africa vs Zimbabwe, Final Match Scorecard: फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 48 रनों से रौंदा, ट्रॉफी पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम के कप्तान बीजोर्न फॉर्च्यून ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
South Africa National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, Final Match Scorecard Update: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच नामीबिया टी20आई ट्राई-सीरीज 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 06 सितंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विंडहोक (Windhoek) के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (Namibia Cricket Ground) में खेला गया. ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जिम्बाब्वे की टीम को 48 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम की टीम ट्रॉफी अपने नाम कर ली हैं. इस ट्राई सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने कुल पांच मुकाबले खेले इस दौरान चार मैचों में टीम को जीत मिली हैं. नामीबिया की टीम इस सीरीज के फाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाई थीं. इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की कमान बीजोर्न फॉर्च्यून (Bjorn Fortuin) के कंधों पर थी. वहीं, जिम्बाब्वे की अगुवाई सिकंदर रज़ा (Sikandar Raza) कर रहे थे. यह भी पढ़ें: South Africa vs Zimbabwe, Final Match Scorecard: फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, जॉर्डन हरमन ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम के कप्तान बीजोर्न फॉर्च्यून ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 205 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज जॉर्डन हरमन ने सबसे ज्यादा 53 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान जॉर्डन हरमन ने महज 29 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया. जॉर्डन हरमन के अलावा कॉनर एस्टरहुइज़न और डेवाल्ड ब्रेविस ने 32-32 रन बनाए.
दूसरी तरफ, जिम्बाब्वे की टीम को न्यूमैन न्यामहूरी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. जिम्बाब्वे की ओर से न्यूमैन न्यामुरी और ब्रैड इवांस ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. न्यूमैन न्यामुरी और ब्रैड इवांस के अलावा कप्तान सिकंदर रज़ा ने एक विकेट चटकाए. जिम्बाब्वे की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 206 रन बनाने थे.
बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का आगाज बेहद ही निराशाजनक रहा और स्टार सलामी बल्लेबाज बेन करन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. जिम्बाब्वे की पूरी टीम 18 ओवर में महज 157 रन बनाकर सिमट गई. जिम्बाब्वे की तरफ से ब्रैड इवांस ने सबसे ज्यादा नाबाद 56 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान ब्रैड इवांस ने महज 31 गेंदों पर चार चौके और चार छक्के लगाए. ब्रैड इवांस के अलावा कुंडाई माटीगिमु ने 19 रन बटोरे.
वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम को ईथन बॉश ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन और डुआन जानसन ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. ब्योर्न फोर्टुइन और डुआन जानसन के अलावा ईथन बॉश ने दो विकेट चटकाए.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी: 205/5, 20 ओवर (कॉनर एस्टरहुइज़न 32 रन, जॉर्डन हरमन 53 रन, डेवाल्ड ब्रेविस 32 रन, टोनी डी ज़ोरज़ी 17 रन, रुबिन हरमन 27 रन, ईथन बॉश रन, डुआन जेनसन नाबाद 7 रन और ब्योर्न फोर्टुइन नाबाद 23 रन.)
जिम्बाब्वे की गेंदबाजी: (सिकंदर रज़ा 1 विकेट, न्यूमैन न्यामुरी 2 विकेट और ब्रैड इवांस 2 विकेट).
दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:
जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी: 157/10, 18 ओवर (ब्रायन बेनेट 6 रन, बेन करन 0 रन, इनोसेंट कैया 9 रन, वेस्ले माधवेरे 6 रन, सिकंदर रज़ा 16 रन, रयान बर्ल 13 रन, तदिवानाशे मारुमनी 3 रन, ब्रैड इवांस नाबाद 56 रन, न्यूमैन न्यामुरी 7 रन, कुंडाई माटीगिमु 19 रन और ब्लेसिंग मुज़ारबानी 8 रन.)
दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी: (ईथन बॉश 2 विकेट, डुआन जानसन 3 विकेट, ब्योर्न फोर्टुइन 3 विकेट, प्रेनेलन सुब्रायेन 1 विकेट और क्वेना माफाका 1 विकेट).
नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2026 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

