South Africa vs Zimbabwe, Final Match Scorecard: फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, जॉर्डन हरमन ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम के कप्तान बीजोर्न फॉर्च्यून ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
South Africa National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, Final Match Scorecard Update: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच नामीबिया टी20आई ट्राई-सीरीज 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 06 सितंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विंडहोक (Windhoek) के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (Namibia Cricket Ground) में खेला जा रहा हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत में नामीबिया के खिलाफ हार झेलने के बाद बीजोर्न फॉर्च्यून (Bjorn Fortuin) की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने शानदार वापसी करते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया. वहीं सिकंदर रज़ा (Sikandar Raza) की अगुवाई वाली जिम्बाब्वे की टीम मेजबान नामीबिया को हराकर फाइनल में पहुंची है. यह भी पढ़ें: SA vs ZIM T20I Tri-Series 2026 Final Live Toss And Scorecard: विंडहोक में साउथ अफ्रीका के कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 11 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा पूरी तरह भारी रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि जिम्बाब्वे को एक भी मैच में सफलता नहीं मिली है. वहीं एक मैच बिना नतीजे के समाप्त हुआ था. ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से दक्षिण अफ्रीकी टीम का मनोबल ऊंचा रहेगा.
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. दक्षिण अफ्रीका की टीम में लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, जॉर्डन हरमन, डेवाल्ड ब्रेविस और कॉनर एस्टरहुइज़न जैसे स्टार बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में बीजोर्न फॉर्च्यून, क्वेना मफाका और एथन बॉश पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम में ब्रायन बेनेट, बेन कुर्रन, सिकंदर रज़ा और रायान बर्ल जैसे धाकड़ बल्लेबाज शामिल हैं. गेंदबाजी में ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मासाकाद्जा और ब्लेसिंग मुज़ारबानी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं.
इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम के कप्तान बीजोर्न फॉर्च्यून ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 205 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज जॉर्डन हरमन ने सबसे ज्यादा 53 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान जॉर्डन हरमन ने महज 29 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया. जॉर्डन हरमन के अलावा कॉनर एस्टरहुइज़न और डेवाल्ड ब्रेविस ने 32-32 रन बनाए.
दूसरी तरफ, जिम्बाब्वे की टीम को न्यूमैन न्यामहूरी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. जिम्बाब्वे की ओर से न्यूमैन न्यामुरी और ब्रैड इवांस ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. न्यूमैन न्यामुरी और ब्रैड इवांस के अलावा कप्तान सिकंदर रज़ा ने एक विकेट चटकाए. जिम्बाब्वे की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 206 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहेंगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी: 205/5, 20 ओवर (कॉनर एस्टरहुइज़न 32 रन, जॉर्डन हरमन 53 रन, डेवाल्ड ब्रेविस 32 रन, टोनी डी ज़ोरज़ी 17 रन, रुबिन हरमन 27 रन, ईथन बॉश रन, डुआन जेनसन नाबाद 7 रन और ब्योर्न फोर्टुइन नाबाद 23 रन.)
जिम्बाब्वे की गेंदबाजी: (सिकंदर रज़ा 1 विकेट, न्यूमैन न्यामुरी 2 विकेट और ब्रैड इवांस 2 विकेट).
नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2026 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

