South Africa vs Zimbabwe, Final Match Record: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 48 रन से हराकर जीती ट्रॉफी, बने कई बड़े रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने नामीबिया टी-20 त्रिकोणीय सीरीज 2026 के फाइनल मुकाबले में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को 48 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए.
South Africa National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, Final Match Scorecard Update: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच नामीबिया टी20आई ट्राई-सीरीज 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 06 सितंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विंडहोक (Windhoek) के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (Namibia Cricket Ground) में खेला गया. ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जिम्बाब्वे की टीम को 48 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम की टीम ट्रॉफी अपने नाम कर ली. इस ट्राई सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने कुल पांच मुकाबले खेले इस दौरान चार मैचों में टीम को जीत मिली. नामीबिया की टीम इस सीरीज के फाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाई थीं. इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की कमान बीजोर्न फॉर्च्यून (Bjorn Fortuin) के कंधों पर थी. वहीं, जिम्बाब्वे की अगुवाई सिकंदर रज़ा (Sikandar Raza) कर रहे थे. यह भी पढ़ें: South Africa vs Zimbabwe, Final Match Scorecard: फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 48 रनों से रौंदा, ट्रॉफी पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने नामीबिया टी-20 त्रिकोणीय सीरीज 2026 के फाइनल मुकाबले में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को 48 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 18 ओवर में 157 रन पर सिमट गई. इस मुकाबले के दौरान कई अहम रिकॉर्ड भी बने.
दक्षिण अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी से रखा जीत की नींव
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को कॉनर एस्टरहुइजेन और जॉर्डन हरमन ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की. हरमन ने 29 गेंदों में 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि एस्टरहुइजेन ने 32 रन बनाए. इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने 32 और रुबिन हरमन ने 27 रन की उपयोगी पारियां खेलकर टीम का स्कोर 205/5 तक पहुंचाया.
प्रोटियाज गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे को नहीं दिया मौका
206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके. डुआन यानसन ने भी 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा ईथन बॉश ने 2 विकेट, जबकि क्वेना मफाका और प्रेनेलन सुब्रायेन ने 1-1 विकेट हासिल किया. दक्षिण अफ्रीका की धारदार गेंदबाजी के सामने जिम्बाब्वे की पूरी टीम 157 रन पर ऑलआउट हो गई.
ब्रैड इवांस ने खेली जुझारू पारी
जिम्बाब्वे की ओर से ब्रैड इवांस ने अकेले संघर्ष किया. उन्होंने 31 गेंदों में 56 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक भी रहा. इवांस ने कुंडाई माटिगिमु के साथ 52 रन और ब्लेसिंग मुजरबानी के साथ 24 रन की अहम साझेदारी भी निभाई.
जॉर्डन हरमन ने लगाया पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज जॉर्डन हरमन ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 29 गेंदों में 53 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. इस पारी के बाद उनके नाम अब 6 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 5 पारियों में 109 रन दर्ज हो गए हैं.
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस और डेवाल्ड ब्रेविस रहे सीरीज के टॉप स्कोरर
पूरी त्रिकोणीय टी-20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस और डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा रन बनाए. ब्रेविस ने 5 मैचों में 226 रन बनाए, जबकि प्रेटोरियस ने सिर्फ 4 मैचों में ही 226 रन पूरे किए. ब्रेविस ने सीरीज में 2 अर्धशतक लगाए, जबकि प्रेटोरियस ने 1 शतक और 1 अर्धशतक जड़ा. ब्रेविस ने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 16 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2026 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

