IND vs PAK Viral Video: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले पाकिस्तानी फैन ने गाया 'जन गण मन', वायरल वीडियो ने जीता क्रिकेट फैंस का दिल
महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला दुबई में खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 18.1 ओवर में सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई. जवाब में भारतीय महिला टीम ने महज 9 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 52 गेंद शेष रहते मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया.
IND vs PAK Viral Video: महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले से पहले एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने दोनों देशों के क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया. मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम में मौजूद एक पाकिस्तानी फैन भारतीय राष्ट्रगान 'जन गण मन' पूरे जोश के साथ गाते हुए नजर आया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: WTC Most Successful Captains: डब्लूटीसी इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान, टॉप-5 में विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत दो भारतीय शामिल
पाकिस्तानी फैन ने भारतीय राष्ट्रगान गाकर जीता दिल
यह घटना भारत और पाकिस्तान के मुकाबले की शुरुआत से पहले की है. पाकिस्तान की जर्सी पहने मशहूर क्रिकेट फैन अरशद मोहम्मद हनीफ अपने साथियों के साथ स्टैंड में मौजूद थे. जैसे ही मैच से पहले भारत का राष्ट्रगान बजा, अरशद भारतीय दर्शकों के साथ पूरे सम्मान और उत्साह के साथ 'जन गण मन' गाने लगे. स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने इस खास पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गया. दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमी इस वीडियो की जमकर सराहना कर रहे हैं और इसे खेल भावना की बेहतरीन मिसाल बता रहे हैं.
View this post on Instagram
पहले भी जीत चुके हैं भारतीय फैंस का दिल
अरशद मोहम्मद हनीफ पाकिस्तान के जाने-माने क्रिकेट फैन हैं और अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान अक्सर स्टेडियम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं. यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने भारतीय फैंस का दिल जीता हो. इससे पहले भी कई मौकों पर वह टीम इंडिया के खिलाड़ियों की तारीफ करते और भारतीय क्रिकेट के प्रति सम्मान जताते नजर आए हैं.
52 गेंद शेष रहते भारत ने जीता मुकाबला
महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला दुबई में खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 18.1 ओवर में सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई. जवाब में भारतीय महिला टीम ने महज 9 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 52 गेंद शेष रहते मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया. भारत की ओर से श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 7 रन देकर 3 विकेट झटके. उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2026 08:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

