एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 17 पैसे की तेजी के साथ 81.11 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने और घरेलू वृहद आर्थिक आंकड़ों के सामने आने के बाद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की तेजी के साथ 81.11 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 17 पैसे की तेजी के साथ 81.11 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 15 नवंबर अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने और घरेलू वृहद आर्थिक आंकड़ों के सामने आने के बाद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की तेजी के साथ 81.11 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, विदेशी पूंजी के सतत प्रवाह तथा घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख से भी रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.18 पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया 81.04 के दिन के उच्चस्तर और 81.45 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 17 पैसे की तेजी के साथ 81.11 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले कारोबारी सत्र में 50 पैसों की गिरावट को दर्शाता 81.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.38 प्रतिशत कमजोर होकर 106.25 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.47 प्रतिशत घटकर 91.77 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

वहीं बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 248.84 अंक की तेजी के साथ 61,872.99 अंक पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2022 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).