एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 45 पैसे की तेजी के साथ 81.90 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने और विदेशी पूंजी का सतत निवेश बढ़ने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 45 पैसे की तेजी के साथ 81.90 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 45 पैसे की तेजी के साथ 81.90 प्रति डॉलर पर

मुंबई, सात नवंबर अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने और विदेशी पूंजी का सतत निवेश बढ़ने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 45 पैसे की तेजी के साथ 81.90 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 82.14 पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 81.90 के दिन के उच्चतम स्तर और 82.32 के निम्नतम स्तर को छूने के बाद अंत में 45 पैसे की तेजी के साथ 81.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में (शुक्रवार को) रुपया 53 पैसे सुधार के साथ 82.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.31 प्रतिशत घटकर 110.52 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 प्रतिशत घटकर 98.17 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

वहीं बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 234.79 अंक की तेजी के साथ 61,185.15 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 1,436.25 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2022 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).