जरुरी जानकारी | मौद्रिक समीक्षा बैठक के परिणाम से पहले रुपया नौ पेसे बढ़कर 73.24 रुपये प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों की तेजी तथा डॉलर के कमजोर होने से अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को, डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर नौ पैसे बढ़कर 73.24 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गई।

मुंबई, आठ अक्टूबर घरेलू शेयर बाजारों की तेजी तथा डॉलर के कमजोर होने से अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को, डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर नौ पैसे बढ़कर 73.24 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गई।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.29 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान एक सीमित दायरे में घट बढ़ के बाद कारोबार के अंत में नौ पैसे की तेजी दर्शाता 73.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | Fixed Deposit पर इन बैंकों में मिल रहा हैं सबसे जादा ब्याज, पैसे लगाने पर मिलेगा अच्छा फायदा.

यह रुपये में लगातार दूसरे दिन तेजी रही है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) का फैसला आने से पहले निवेशकों ने सतर्कता का रुख अपनाया।

यह भी पढ़े | Tecno Mobile: टेक्नो के कैमोन सीरीज को 10 अक्टूबर को किया जाएगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स.

कारोबारियों ने कहा कि रिजर्व बैंक की नव-गठित एमपीसी ने बुधवार को अपनी तीन दिवसीय बैठक शुरू की। एमपीसी नौ अक्टूबर को अपने निर्णय की घोषणा करने वाली है।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की घटबढ को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत घटकर 93.57 रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क सेंसेक्स 303.72 अंक यानी 0.76 प्रतिशत बढ़कर 40,182.67 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने हुये हैं, जिन्होंने बुधवार को 1,093.81 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी