जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे बढ़कर 82.62 पर पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे बढ़कर 82.62 पर पहुंच गया।
मुंबई, 25 अक्टूबर घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे बढ़कर 82.62 पर पहुंच गया।
अंतरबैंक विदेशी मु्द्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 82.71 पर खुला, और फिर बढ़त के साथ 82.62 के स्तर पर आ गया। इस तरह रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 26 पैसे तेज था।
रुपया पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 82.88 पर बंद हुआ था।
सोमवार को दिवाली के मौके पर विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत टूटकर 111.85 पर आ गया।
वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.28 प्रतिशत बढ़कर 93.52 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2022 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

