क्रिकेट

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका पहला वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है. टी20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद श्रीलंकाई टीम वनडे सीरीज में नई शुरुआत करना चाहेगी. दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी. ऐसे में क्रिकेट फैंस को रोमांच से भरपूर मुकाबला देखने को मिल सकता है.

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका पहला वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 1st ODI Match Date And Time Details: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 22 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट (Chester-le-Street) के रिवरसाइड ग्राउंड (Riverside Ground) में भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे से शुरू होगा. टी20 सीरीज में 3-0 से करारी हार झेलने के बाद कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम वनडे फॉर्मेट में वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं हैरी ब्रूक (Harry Brook) की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम घरेलू मैदान पर अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga), चारिथ असलांका (Charith Asalanka) और जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) जैसे स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी से यह मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें: England vs Sri Lanka 1st ODI Match Stats And Preview: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले में कल होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है. टी20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद श्रीलंकाई टीम वनडे सीरीज में नई शुरुआत करना चाहेगी. दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी. ऐसे में क्रिकेट फैंस को रोमांच से भरपूर मुकाबला देखने को मिल सकता है.

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG vs SL ODI Head To Head)

वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 79 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें इंग्लैंड ने 38 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका को 37 मुकाबलों में सफलता मिली है. एक मुकाबला टाई रहा है और तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है. हेड टू हेड आंकड़ों से साफ है कि दोनों टीमों के बीच हमेशा कांटे की टक्कर रही है.

श्रीलंकाई टीम को इस मुकाबले में कप्तान कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कामिल मिशारा और चारिथ असलांका से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में दुश्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका और वानिंदु हसरंगा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जो रूट, जोस बटलर और विल जैक्स पर काफी हद तक निर्भर रहेगी, जबकि गेंदबाजी का जिम्मा सोनी बेकर, गस एटकिंसन और जोफ्रा आर्चर के कंधों पर होगा.

रिवरसाइड ग्राउंड की पिच रिपोर्ट (Riverside Ground Pitch Report)

चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जहां अच्छा कैरी और बाउंस देखने को मिलता है. नई गेंद से शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलने की संभावना रहती है. हालांकि, अगर गेंदबाज शुरुआती सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं तो बल्लेबाजों के लिए बड़े स्कोर बनाना आसान हो जाता है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 253 रन है और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का जीत प्रतिशत 50% रहा है.

चेस्टर-ले-स्ट्रीट का मौसम कैसा रहेगा? (Chester-le-Street Weather Report)

मौसम विभाग के अनुसार मुकाबले के दौरान तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और आसमान में ज्यादातर बादल छाए रहेंगे. बारिश की संभावना काफी कम है, ऐसे में दर्शकों को पूरे 50 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (ENG vs SL 1st ODI Match Key Players To Watch Out)

इंग्लैंड की ओर से कप्तान हैरी ब्रूक शानदार फॉर्म में हैं, जिन्होंने टी20 सीरीज की 3 पारियों में 217.95 के स्ट्राइक रेट से 170 रन बनाए हैं. इसके अलावा गेंदबाज़ सोनी बेकर पर नजरें होंगी, जिन्होंने टी20 सीरीज में 3.72 की बेहतरीन इकॉनमी से 6 विकेट झटके थे. वहीं श्रीलंका के लिए कप्तान कुसल मेंडिस, वानिंदु हसरंगा और चारिथ असलांका अहम खिलाड़ी होंगे, जो मैच का रुख बदल सकते हैं.

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (ENG vs SL 1st ODI Match Date And Venue)

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला कल यानी 22 सितंबर को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले यानी शाम 4:30 बजे होगा.

भारत में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (ENG vs SL 1st ODI Match Live TV Channel Telecast In India)

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहले वनडे मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में Sony Sports Network (सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क) टीवी चैनलों पर किया जाएगा.

भारत में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch ENG vs SL 1st ODI Match Live Streaming In India)

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहले वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में SonyLIV (सोनी लिव) और FanCode (फैनकोड) ऐप व वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. फैंस मोबाइल, स्मार्ट टीवी और अन्य डिजिटल डिवाइस पर इस मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs SL 1st ODI Match Playing Prediction)

इंग्लैंड: बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम बैंटन, रेहान अहमद, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और सोनी बेकर.

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (कप्तान व विकेटकीपर), चारिथ असलांका, कमिंदु मेंडिस, जनिथ लियानागे, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, दुश्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पहले वनडे मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2026 10:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).