क्रिकेट

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Stats And Preview: पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज ब्रॉन्ज मेडल मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच एशियन गेम्स 2026 का ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला आज निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा. सेमीफाइनल में श्रीलंका से हार झेलने के बाद पाकिस्तान की टीम फातिमा सना की कप्तानी में नए जोश के साथ उतरेगी.

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Stats And Preview: पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज ब्रॉन्ज मेडल मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan Women Cricket Team vs Bangladesh Women Cricket Team, Asian Games 2026 Bronze Medal Match Stats And Preview Details: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच एशियन गेम्स 2026 का ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला आज यानी 22 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला निशिन (Nisshin) के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क (Korogi Sports Park) में भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से खेला जाएगा. फातिमा सना (Fatima Sana) की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपने एशियन गेम्स अभियान का शानदार अंत करने उतरेगी. वहीं निगार सुल्ताना (Nigar Sultana) बांग्लादेश की कमान संभालेंगी. इस मुकाबले में शवाल जुल्फिकार (Shawaal Zulfiqar), नाहिदा अख्तर (Nahida Akter) और आलिया रियाज (Aliya Riaz) जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी. यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: एशियन गेम्स में कब खेलेगी भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम अपना पहला मैच? जानिए कब होगी वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की एंट्री

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच एशियन गेम्स 2026 का ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला आज निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा. सेमीफाइनल में श्रीलंका से हार झेलने के बाद पाकिस्तान की टीम फातिमा सना की कप्तानी में नए जोश के साथ उतरेगी. दूसरी तरफ भारत से सेमीफाइनल हारने वाली बांग्लादेश की टीम निगार सुल्ताना की कप्तानी में पदक अपने नाम करने का प्रयास करेगी. चलिए ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले के प्रीव्यू और महत्वपूर्ण बातों पर नजर डालते हैं.

पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK W vs BAN W T20I Head To Head Record)

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 21 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. टी20 प्रारूप में बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है. पाकिस्तान महिला टीम ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि बांग्लादेश की टीम को महज 5 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है.

सेमीफाइनल में मिली हार के बाद दोनों टीमें अब ब्रॉन्ज मेडल के साथ स्वदेश लौटने के इरादे से उतरेंगी. पाकिस्तान की टीम को सलामी बल्लेबाज शवाल जुल्फिकार और गुल फिरोजा से बेहतर शुरुआत की उम्मीद होगी. इसके बाद मिडिल ऑर्डर में आयेशा जफर और आलिया रियाज टीम को मजबूती देंगे. गेंदबाजी की बागडोर कप्तान फातिमा सना के हाथों में होगी. दूसरी तरफ, बांग्लादेश की टीम कप्तान निगार सुल्ताना और दिलारा अख्तर की बदौलत मजबूत स्कोर बनाना चाहेगी. गेंदबाजी में नाहिदा अख्तर और मारुफा अख्तर पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश कर सकती हैं.

कैसा रहेगा कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क की पिच का मिजाज? (Korogi Sports Park Pitch Report)

कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क की पिच पारंपरिक रूप से एशियाई पिचों जैसी है, जहां तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों को मदद मिलती है. मैच की शुरुआत में बल्लेबाज क्रीज पर थोड़ा समय बिताने के बाद आसानी से बड़े शॉट्स खेल सकते हैं. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिनरों और गति में बदलाव करने वाले गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी का फैसला पिच की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा.

कैसा रहेगा निशिन का मौसम? (Nisshin Weather Update)

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में दिन भर मौसम ज्यादातर धूप वाला रहेगा. तापमान 22 डिग्री से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. मौसम अनुकूल रहने से दर्शकों को बिना किसी बाधा के पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर (PAK W vs BAN W Key Players To Watch Out)

पाकिस्तान के लिए युवा बल्लेबाज शवाल जुल्फिकार बेहतरीन फॉर्म में हैं, जिन्होंने दो पारियों में 79 रन बनाए हैं. कप्तान फातिमा सना गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा रही हैं और दो मैचों में 3 विकेट चटका चुकी हैं. बांग्लादेश के लिए कप्तान निगार सुल्ताना और अनुभवी ऑलराउंडर नाहिदा अख्तर के प्रदर्शन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकती हैं.

कब और कहां देखें मुकाबला? (When And Where To Watch PAK W vs BAN W Bronze Medal Match Live Streaming)

पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला के बीच यह मुकाबला आज यानी 22 सितंबर को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार मैच सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा. भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण देखा जा सकता है, जबकि सोनी लिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर (PAK W vs BAN W Bronze Medal Match Playing 11 Prediction)

पाकिस्तान महिला: गुल फिरोजा (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, आयेशा जफर, फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, एमन फातिमा, सायरा जबीन, तूबा हसन, नशरा संधू, उम्मे हानी, मोमिना रियासत.

बांग्लादेश महिला: दिलारा अख्तर, जुआयुरिया फिरदौस, शोभना मोस्तारी, निगार सुल्ताना (कप्तान व विकेटकीपर), शोर्ना अख्तर, शरमीन अख्तर, संजीदा अख्तर मेघला, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून.

नोट: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2026 12:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).