एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया दबाव से उबरकर 75.46 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर बंद हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आर्थिक वृद्धि को समर्थन के लिए उदार मौद्रिक को कायम रखते हुए प्रमुख नीतिगत दरों को यथावत रखने के फैसले के बाद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया दिन के कारोबार के अपने निचले स्तर से उबर गया और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले दो पैसे की मामूली गिरावट दर्शाता 75.46 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया दबाव से उबरकर 75.46 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर बंद हुआ

मुंबई, आठ दिसंबर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आर्थिक वृद्धि को समर्थन के लिए उदार मौद्रिक को कायम रखते हुए प्रमुख नीतिगत दरों को यथावत रखने के फैसले के बाद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया दिन के कारोबार के अपने निचले स्तर से उबर गया और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले दो पैसे की मामूली गिरावट दर्शाता 75.46 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने से रुपये को कुछ समर्थन प्राप्त हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.38 पर मजबूत खुलने के बाद अपनी तेजी को कायम नहीं रख पाया और इसमें भारी गिरावट आई। कारोबार के दौरान रुपया ऊंचे में 74.36 और नीचे में 75.57 तक गया।

अंत में रुपया महज दो पैसे की गिरावट के साथ 75.41 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पूर्व सोमवार को रुपया 75.46 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। रुपये का पिछला बंद भाव 75.44 प्रति डॉलर था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.21 रह गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.05 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,016.03 अंक की तेजी के साथ 58,649.68 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 2,584.97 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2021 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).