एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती लाभ गंवा कर 74.75 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया शुरुआती लाभ गंवाकर बृहस्पतिवार को स्थिर रुख के साथ डॉलर के मुकाबले 74.75 पर बंद हुआ। अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई, जिससे रुपया अपनी बढ़त कायम नहीं रख पाया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती लाभ गंवा कर 74.75 पर बंद

मुंबई, 23 जुलाई रुपया शुरुआती लाभ गंवाकर बृहस्पतिवार को स्थिर रुख के साथ डॉलर के मुकाबले 74.75 पर बंद हुआ। अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई, जिससे रुपया अपनी बढ़त कायम नहीं रख पाया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.65 पर मजबूती के रुख के साथ खुला। लेकिन इसने शुरुआती लाभ गंवा दिया और यह स्थिर रुख के साथ 74.75 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बुधवार को भी रुपया 74.75 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

दिन में कारोबार के दौरान रुपया 74.52 रुपये प्रति डॉलर के उच्च स्तर तक गया। इसने 74.87 रुपये प्रति डॉलर का निचला स्तर भी छुआ।

मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि दिन में कारोबार के दौरान डॉलर में कमजोरी, विदेशी पूंजी की आवक और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी से रुपया बढ़त में कारोबार कर रहा था। लेकिन अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ने की खबरों से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई, जिससे रुपये ने शरुआती बढ़त गंवा दी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन के और दूतावासों को बंद करना ‘संभव’ है।

इस बीच डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत टूटकर 94.91 पर आ गया। यह सूचकांक छह वैश्वविक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के रुख को दर्शाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2020 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).