जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बावजूद रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था।
मुंबई, 11 दिसंबर घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बावजूद रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.65 पर खुला और फिर बढ़त हासिल करते हुए 73.63 के स्तर पर आ गया। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में रुपये ने अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 73.69 के स्तर को भी छुआ।
रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 73.66 पर बंद हुआ था।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत गिरकर 90.60 पर था।
यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: फिरोजाबाद में शादी के बाद दुल्हन समेत पाए गए 9 लोग कोरोना पॉजिटिव, दूल्हे की मौत.
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को सकल आधार पर 2,259.98 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.22 प्रतिशत बढ़कर 50.36 डालर प्रति बैरल हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2020 11:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

