जरुरी जानकारी | रुपया 18 पैसे की बढ़त के साथ 82.58 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपये में चार दिन से जारी गिरावट के सिलसिले पर ‘ब्रेक’ लगा। घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की तेजी दर्शाता 82.58 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
मुंबई, 17 मार्च अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपये में चार दिन से जारी गिरावट के सिलसिले पर ‘ब्रेक’ लगा। घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की तेजी दर्शाता 82.58 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से भी रुपये को समर्थन मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.50 पर मजबूत खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 18 पैसे की तेजी के साथ 82.58 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये में 82.50 से 82.75 के दायरे में घट-बढ़ हुई।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत घटकर 104.20 रह गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.26 प्रतिशत बढ़कर 75.64 डॉलर प्रति बैरल के भाव हो गया।
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 355.06 अंक बढ़कर 57,989.90 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में बिकवाल रहे और उन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में शुद्ध रूप से 282.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2023 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

