जरुरी जानकारी | रुपया 15 पैसे के लाभ के साथ 82.73 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की तेजी के साथ 82.73 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चातेल मूल्य में गिरावट के बीच क्षेत्रीय मुद्राओं के अनुरूप रुपये में मजबूती आई।
मुंबई, 23 फरवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की तेजी के साथ 82.73 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चातेल मूल्य में गिरावट के बीच क्षेत्रीय मुद्राओं के अनुरूप रुपये में मजबूती आई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई और इस वजह से रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लगा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.78 पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 15 पैसे की तेजी के साथ 82.73 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये में 82.71 के उच्च स्तर और 82.79 के निम्न स्तर को छुआ।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.88 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 104.61 हो गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.34 प्रतिशत बढ़कर 80.87 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 139.18 अंक की गिरावट के साथ 59,605.80 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 579.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2023 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

